ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया: राजेंद्र कॉलोनी स्थित खरनय नदी से बरामद हुआ लापता वृद्ध का शव, छानबीन में जुटी पुलिस

नवगछिया: राजेंद्र कॉलोनी स्थित खरनय नदी से बरामद हुआ लापता वृद्ध का शव, छानबीन में जुटी पुलिस
नव-बिहार समाचार, नवगछिया। स्थानीय राजेन्द्र कॉलोनी स्थित विषाय टोला के समीप खरनाय नदी किनारे से बुद्धवार को एक शव नवगछिया पुलिस ने बरामद किया। जिसकी पहचान स्थानीय नोनियापट्टी निवासी 60 वर्षीय वृद्ध महेन्द्र महतो के रूप में की गई है। नवगछिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के पुत्र दीपक महतो ने बताया कि पिता महेंद्र महतो दो जनवरी की शाम में चाय पीने बाजार निकले थे और फिर कभी वापस नहीं आये। सगे संबंधियों के यहां काफी खोजबीन किया लेकिन कुछ अता पता नहीं चल सका। लापता होने की सूचना नवगछिया थाने में भी दी गयी थी। बुधवार को स्थानिय लोगों से पता चला कि राजेन्द्र कॉलोनी स्थित खरनय नदी में एक शव है। सूचना के बाद जब वे अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि उक्त शव पिता महेंद्र महतो का ही है। मृतक के पुत्र दीपक महतो ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि हो सकता है उसके पिता शौच करने गए होंगे और फिसल जाने की वजह से नदी में डूब गए होंगे। बहरहाल नवगछिया पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गयी है।