ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

भारत जोड़ो यात्रा का जमुनिया चौक पर होगा भव्य स्वागत सह सम्मान समारोह- डॉ गंगा

भारत जोड़ो यात्रा का जमुनिया चौक पर होगा भव्य स्वागत सह सम्मान समारोह- डॉ गंगा 
राजेश कानोडिया, नवगछिया (भागलपुर)। बिहार में बांका के मंदार पर्वत की तराई से 5 जनवरी को शुरू हुई बिहार कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा भागलपुर पहुंच चुकी है। जो रविवार को भागलपुर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए गुजरी है। अब यह यात्रा सोमवार 9 जनवरी को भागलपुर शहर से सुबह प्रारंभ होगी। जो जीरो माइल के रास्ते गंगा नदी को विक्रमशिला पुल होते हुए पार करके अजीत शर्मा के होटल वैभव इन में दोपहर का भोजन करेगी। इसके बाद यह यात्रा तेतरी जीरोमाइल चौक से प्रारंभ होगी। यह जानकारी बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व प्रदेश सचिव डॉ मृत्युंजय सिंह गंगा ने दी। 
मिली जानकारी के अनुसार तेतरी जीरो माइल से प्रारंभ यह यात्रा सोमवार को जमुनिया चौक होते हुए एसडी कॉलेज गौरीपुर तक पहुंचेगी। जहां इसका रात्रि विश्राम होगा। इस दौरान इस यात्रा में शामिल सभी मंत्री, नेता, प्रभारी, सांसद, विधायक और भारत यात्रियों का जमुनिया स्थित बजरंगबली चौक पर टी ब्रेक के तहत बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश सचिव डॉ मृत्युंजय सिंह गंगा के नेतृत्व में स्वागत सह सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। 
बताते चलें कि इस यात्रा में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी भक्त चरण दास, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, कांग्रेस विधायक दल के नेता सह क्षेत्रीय विधायक अजीत शर्मा और कांग्रेस के जिलाध्यक्ष परवेज जमाल के साथ साथ बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के मंत्री मुरारी गौतम, पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा, बृजेश पांडे, आनंद माधव के अलावा प्रवीण सिंह कुशवाहा, विनय शर्मा, बंटी चौधरी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष शिव कुमार, मनोज सिंह, लल्लन यादव, आनंद माधव, आकाश सिंह, कुमार आशीष, आसिफ गफूर, जितेंद्र सिंह, किशोर कुमार झा सहित दर्जनों प्रमुख कांग्रेसी शामिल होंगे।

पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ मृत्युंजय सिंह गंदा ने बताया कि एसडी कॉलेज गौरीपुर में सोमवार की रात्रि विश्राम करने के बाद मंगलवार को यह यात्रा वहां से बभंगामा होते हुए बिहपुर के स्वराज आश्रम सोनबरसा जयरामपुर भ्रमरपुर दुर्गा स्थान में पूजा के बाद खगड़िया के लिए प्रस्थान कर जाएगी।