ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

सुरेन्द्र नारायण मिश्रा बने बार एसोसिएशन नवगछिया के अध्यक्ष और जय नारायण यादव महासचिव

सुरेन्द्र नारायण मिश्रा बने बार एसोसिएशन नवगछिया के अध्यक्ष और जय नारायण यादव महासचिव
राजेश कानोडिया / नव-बिहार समाचार, नवगछिया (भागलपुर)। नवगछिया अनुमंडल मुख्यालय स्थित बार एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव के दौरान 520 सदस्यों में से 414 सदस्यों ने मताधिकार का उपयोग किया। जिसकी मतगणना सम्पन्न होने पर अध्यक्ष पद पर सुरेन्द्र नारायण मिश्रा और महासचिव पद पर जय नारायण यादव निर्वाचित घोषित किये गए हैं। इसके साथ ही उपाध्यक्ष पद पर अरुण कुमार साह और विजय कुमार सिंह (प्रथम) तथा श्री किशोर झा निर्वाचित घोषित किए गए हैं। इसके अलावा संयुक्त सचिव पद पर नंद लाल यादव और राधा कृष्ण सिंह तथा श्यामल किशोर श्यामल विजयी घोषित किए गए हैं। साथ ही साथ सहायक सचिव पद पर ललन कुमार मंडल और ओम प्रकाश चौधरी तथा प्रकाश चंद्र यादव घोषित किए गए हैं।

इसके साथ साथ कोषाध्यक्ष पद पर कुंदन कुमार चौधरी तथा अंकेक्षक पद पर ओम प्रकाश झा (द्वितीय) और जय नारायण यादव (तृतीय) निर्वाचित घोषित किए गए। साथ ही साथ पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर राजेश पोद्दार निर्वाचित घोषित किए गए हैं। वहीं कार्यकारिणी सदस्य पद पर रविंद्र कुमार, हिमांशु कुमार यादव, राहुल भूषण, मनीष कुमार, सुमित कुमार डीडवानिया और दिगंबर यादव तथा कृष्ण देव राम निर्वाचित घोषित किए गए हैं। इनके अलावा वरीय कार्यकारिणी सदस्य पद पर चंद्रभानु सिंह, परमानंद साह, कमलेश्वरी मंडल, विमल कुमार सिंह और किशोर कुमार झा निर्वाचित घोषित किए गए हैं।
नवगछिया बार एसोसिएशन भवन में शनिवार को सम्पन्न हुए इस चुनाव की मतगणना सम्पन्न होने के बाद निर्वाची पदाधिकारी सीताराम सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस चुनाव में अध्यक्ष पद पर अनुज कुमार चौधरी, सुरेंद्र नारायण मिश्रा, नीरज कुमार झा और भूप नारायण सिंह मैदान में थे। वहीं उपाध्यक्ष के 3 पदों के लिए 4 प्रत्याशी उदय कांत कुमार, अरुण कुमार साह और श्री किशोर झा तथा विजय कुमार सिंह (प्रथम) मैदान में थे। जबकि महासचिव के 1 पद के लिए दो दावेदार में जय नारायण यादव और कृष्ण कुमार आजाद शामिल थे। वहीं संयुक्त सचिव के 3 पद पर 4 दावेदार श्यामल किशोर श्यामल, राधा कृष्ण सिंह, नंदलाल यादव, राजेंद्र विश्वकर्मा थे।

इसी प्रकार सहायक सचिव पद के लिए 3 सदस्यों की जगह 6 सदस्यों ने नामांकन दर्ज कराया था। जिनमें ललन कुमार मंडल, प्रकाश चंद्र यादव, राजकिशोर पोद्दार, ओम प्रकाश चौधरी, विजय कुमार पांडे और उमेश कुमार गुप्ता शामिल थे। इसके साथ ही कोषाध्यक्ष के 1 पद पर 3 लोग सतीश चंद्र झा, कुंदन कुमार चौधरी और मोहम्मद बारीक मैदान में थे। अंकेक्षक के 2 पदों की जगह ओम प्रकाश झा (द्वितीय), जय नारायण यादव (तृतीय) और प्रियव्रत नारायण यादव मैदान में थे। इसके साथ ही पुस्तकालय अध्यक्ष के 1 पद के लिए संजय कुमार सिंह और राजेश पोद्दार के बीच मुकाबला था। 

साथ ही साथ कार्यकारिणी के सात सदस्यों के लिए 8 लोगों ने अपना नामांकन दर्ज कराया था। जिनमें सुनील कुमार, हिमांशु कुमार यादव, राहुल भूषण, कृष्णदेव राम, दिगंबर यादव, मनीष कुमार, सुमित कुमार डीडवानिया, और रविंद्र कुमार थे। वहीं वरीय कार्यकारिणी के 5 सदस्यों के जगह 7 लोग बीरबल कुमार सिंह, चंद्रभानु सिंह, किशोर कुमार झा, सुभाष चंद्र ठाकुर, विमल कुमार सिंह, कमलेश्वरी मंडल और परमानंद साह मैदान में डटे थे।