ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया बार एसोसिएशन चुनाव की नामांकन प्रक्रिया संपन्न, नामांकन पत्रों की जांच आज

नवगछिया बार एसोसिएशन चुनाव की नामांकन प्रक्रिया संपन्न, नामांकन पत्रों की जांच आज
नव-बिहार समाचार, नवगछिया (भागलपुर)। बार एसोसिएशन नवगछिया का चुनाव सात जनवरी को होगा। जिसे लेकर बुधवार को नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गयी है। यह जानकारी निर्वाची पदाधिकारी सीताराम सिंह ने देते हुए बताया कि अध्यक्ष के एक पद पर अनुज कुमार चौधरी, सुरेंद्र नारायण मिश्रा, नीरज कुमार झा, भूप नारायण सिंह ने पर्चा भरा है। वहीं उपाध्यक्ष के तीन पद पर उदय कांत कुमर, अरुण कुमार साह, श्रीकिशोर झा, विजय कुमार सिंह प्रथम ने पर्चा दाखिल किया है। जबकि महासचिव के एक पद पर जय नारायण यादव और कृष्ण कुमार आजाद ने पर्चा भरा है। संयुक्त सचिव के तीन पदों पर श्यामल किशोर श्यामल, राधा कृष्ण सिंह, नंद लाल यादव, राजेंद्र विश्वकर्मा ने नामांकन दाखिल किया है। सहायक सचिव के तीन पद पर ललन कुमार मंडल, प्रकाश चंद्र यादव, राजकिशोर पोद्दार, ओम प्रकाश चौधरी, विजय कुमार पांडेय, उमेश कुमार ने दावेदारी दर्ज की है। कोषाध्यक्ष के एक पद पर सतीश चंद्र झा, कुंदन कुमार चौधरी और मो बारीक ने पर्चा भरा है। अंकेक्षक के दो पद पर ओम प्रकाश झा, जय नारायण यादव, प्रियव्रत नारायण यादव ने पर्चा भरा है। पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर संजय कुमार सिंह और राजेश पोद्दार ने पर्चा भरा है।
इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों के 7 पदों के लिए सुनील कुमार, हिमांशु कुमार यादव, राहुल भूषण, कृष्णदेव राम, दिगंबर यादव, मनीष कुमार, सुमित कुमार डीडवानिया और रविंद्र कुमार ने नामांकन पर्चा भरा है। इनके साथ-साथ वरीय कार्यकारिणी सदस्य के 5 पदों के लिए बीरबल कुमार सिंह, चंद्रभानु सिंह, किशोर कुमार झा, सुभाष चंद्र ठाकुर, विमल कुमार सिंह, कमलेश्वरी मंडल और परमानंद साह ने भी पर्चा भरा है। जबकि निगरानी सदस्य के 3 पदों पर तीन ही लोगों ने पर्चा भरा है। जिनमें हिमांशु कुमार, दीपेंद्र कुमार सिन्हा और अखिलेश कुमार शामिल है। वही चुनाव पदाधिकारी सीताराम सिंह ने बताया कि निगरानी सदस्य में 3 पद थे और तीन ही लोगों ने नामांकन भरा है। इसलिए तीनों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा रहा है।