ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया के राजेंद्र, रीता व अमित ने राम सीता लक्ष्मण बन प्रस्तुत किया मनोरम दृश्य

नवगछिया के राजेंद्र, रीता व अमित ने राम सीता लक्ष्मण बन प्रस्तुत किया मनोरम दृश्य
NBS NEWS: नव-बिहार समाचार, नवगछिया (भागलपुर)। नवगछिया के राजेंद्र यादुका और उनकी धर्मपत्नी रीता व सगा भाई अमित यादुका ने राम और सीता तथा लक्ष्मण बन कर बहुत ही मनोरम दृश्य प्रस्तुत कर दिया। मौका था बुधवार की शाम स्थानीय बाल भारती विद्यालय परिसर में आयोजित बाल व्यास पंडित श्रीकांत जी शर्मा की श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन का। एक नवंबर से प्रारंभ इस भागवत कथा के मुख्य यजमान भी नवगछिया निवासी कैलाश यादव के पुत्र राजेंद्र यादुका ही हैं। जो पिछले लगभग 15 वर्षों से पूरे परिवार सहित बेंगलुरु में अपना व्यवसाय कर रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने पंडित श्रीकांत जी शर्मा की श्रीमद्भागवत कथा नवगछिया में कराई थी। यह दूसरा मौका है श्रीमद् भागवत कथा का जिसे राजेंद्र यादुका द्वारा ही कराया जा रहा है। नवगछिया नगर एवं इसके आसपास के कई शहरों के लोग इस भागवत कथा का श्रवण करने नवगछिया पहुंच रहे हैं।

नवगछिया के बाल भारती विद्यालय प्रांगण में यादुका परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कोलकाता से पधारे बाल व्यास पंडित श्रीकांत जी शर्मा ने भागवत कथा के सुमिरन का जीवन पर प्रभाव की विस्तृत व्याख्या की। कथा के दूसरे दिन भी महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। जिसके कारण महिलाओं की बड़ी संख्या कथा स्थल पर पहुंची। उन्होंने बताया कि कलयुग में अपने जीवन को संवारने और उस परमपिता के समीप जाने का भागवत कथा एक माध्यम है। जिसकी सुमिरन की महिमा शास्त्रों में भी वर्णित है। दूसरे दिन की कथा के अंतिम चरण में राम दरबार की अलौकिक झांकी का दर्शन कराया गया। जिसमें मुख्य यजमान राजेन्द्र यादुका श्रीराम की भूमिका में, रीता यादुका माता सीता की भूमिका में, छोटे भाई अमित यादुका लक्ष्मण की भूमिका में अपनी प्रस्तुति दी। भागवत कथा के श्रवण के लिए नवगछिया ही नही वरण आस पास के क्षेत्रों के भी भगतगन बड़ी संख्या में पहुँच रहे है। 

इस आयोजन को सफल बनाने में बाल भारती विद्यालय के एनसीसी और स्काउट एंड गाइड के बच्चे भी अपनी सेवा प्रदान कर रहे है। भागवत कथा के श्रवण के लिए नवगछिया के साथ साथ आसपास के क्षेत्रों के भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुँच रहे है। इस आयोजन को सफल बनाने में प्रमुख समाजसेवी अजय कुमार रुंगटा सुभाष वर्मा, रमेश चौधरी, विनय केजरीवाल, रविशंकर प्रसाद, कन्हैया लाल मवंड़िया, स्नेह मस्करा, किरण भीमसरिया, माया मस्करा, महादेव भीमसरिया, पायल अग्रवाल, सुरभित मस्करा, जयप्रकाश अग्रवाल, खुशबू मस्करा, कुसुम केडिया, नीरज जायसवाल, अशोक सिंह, विष्णु शर्मा, बीना सराफ, बबिता वर्मा, यादुका, सन्तोष अग्रवाल के साथ साथ बाल भारती के अधिकारीगण एवं नवगछिया नगरवासी भी तन मन से लगे है।