ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

खुशखबरी: इंटर और स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं को अक्टूबर अंत तक प्रोत्साहन राशि

खुशखबरी: इंटर और स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं को अक्टूबर अंत तक प्रोत्साहन राशि
नव-बिहार समाचार। बिहार में इस साल इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्राओं के खाते में 25-25 हजार रुपए की दर से प्रोत्साहन राशि अक्टूबर के अंत तक जाएगी। 2022 में कला, वाणिज्य व साइंस संकाय में कुल 5 लाख 25 हजार 877 छात्राएं उत्तीर्ण हुईं हैं। मुख्यमंत्री कन्या प्रोत्साहन योजना के तहत के तहत इंटरमीडिएट उत्तीर्ण सिर्फ अविवाहित छात्राओं को ही प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है। इस साल लगभग 4 लाख से अधिक इंटरमीडिएट उत्तीर्ण अविवाहित छात्राओं के खाते में राशि जाने की संभावना है। जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग ने वित्त विभाग को प्रोत्साहन राशि जारी करने का प्रस्ताव भेज दिया है। वित्त विभाग से इस माह के अंत तक राशि की स्वीकृति मिलते ही राशि बिहार बोर्ड को भेज दी जाएगी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के माध्यम से छात्राओं के खाता में यह प्रोत्साहन राशि जाएगी। इंटरमीडिएट छात्राओं को प्रोत्साहन राशि के लिए लगभग एक हजार करोड़ से अधिक की आवश्यकता होगी। सरकार ने 1 अप्रैल 2022 से इंटर पास छात्राओं को 10 के बदले 25 हजार देने की घोषणा की थी।

स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं के लिए 35 करोड़ का प्रस्ताव

इसके साथ ही स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं को प्रोत्साहन राशि देने के लिए 35 करोड़ की राशि निकासी का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा गया है। राशि मिलने बाद अक्टूबर में लगभग 14 हजार स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं के खाते में राशि चली जाएगी। अभी तक पिछले चार सत्रों 2015 18, 2016-19, 2017-20 और 2018-21 सत्र के लगभग 1.40 लाख स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं को 25-25 हजार रुपए की दर से 350 करोड़ भुगतान होना बाकी है।