नव-बिहार समाचार, नवगछिया (भागलपुर)। बिहार के पुलिस जिला नवगछिया अंतर्गत कोसी नदी पार स्थित कदवा सहायक थाना क्षेत्र के प्रताप नगर कदवा में अस्सी वर्षीय सेवा निवृत्त शिक्षक आनंदी प्रसाद सिंह की बीती रात घर मे ही सोये अवस्था में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बहरहाल घटना के कारणों का कोई पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों के अनुसार अपराधियों ने दो गोली मारी है। घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया तथा मौके पर ही पुलिस पदाधिकारी और थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिया है।
ग्रामीणों के अनुसार मध्य विद्यालय अभिया से वर्ष 2000 में सेवानिवृत्त शिक्षक आनंदी प्रसाद सिंह अपने गांव में जरूरतमंद लोगों को रुपये देन लेन किया करते थे। रविवार को उनका एकलौता पुत्र शंभु कुमार सिंह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए कहलगांव गया हुआ था। घर में उसकी पत्नी किरण देवी अलग कमरे में सोई हुई थी। इसी दौरान रांत लगभग एक बजे हुई आवाज को किसी टायर फटने की आवाज समझ लोगों ने विशेष ध्यान नहीं दिया। सुबह उन्हें जगाने के क्रम में खून बहता देख मृत पाया गया।