ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में मनाया गया भागलपुर जिले का स्थापना दिवस

नवगछिया में मनाया गया भागलपुर जिले का स्थापना दिवस 
नव-बिहार समाचार, नवगछिया। भागलपुर जिले का स्थापना दिवस नवगछिया भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नवगछिया रेलवे स्टेशन परिसर में दीप प्रज्वलित कर मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सांसद अनिल यादव, नवगछिया भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, महामंत्री आलोक कुमार सिंह, जिला मंत्री मुकेश राणा, उपाध्यक्ष अजय कुशवाहा, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुरारीलाल चिरानिया, गोपालपुर मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, नगर अध्यक्ष कौशल किशोर जयसवाल, नगर महामंत्री प्रवेश यादव, गोपालपुर महामंत्री रंजीत झा, जिला प्रवक्ता रवीश भारती किसान मोर्चा, अजीत जी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सरफराज हुसैन सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।