संस्कृत महाविद्यालय में मनाया गया 38वां स्थापना दिवस
नव-बिहार समाचार, नवगछिया। स्थानीय महंथ वैदेही शरण संस्कृत महाविद्यालय का 38वां स्थापना दिवस मंगलवार को मनाया गया। जिसका शुभारंभ सदाशिव के रुद्राभिषेक से हुआ। साथ ही विश्व कल्याणार्थ हवन कर आहुति भी दी गई। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आरंभ महंथ वैदेही शरण जी के चित्र पर सचिव प्रवीण कुमार भगत और प्राचार्य डॉ बुद्धि प्रकाश ठाकुर द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। जहां महाविद्यालय के छात्रों द्वारा कई मनमोहक प्रस्तुति भी दी गई।