ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

कहलगांव स्टेशन चौक पर आयोजित हुआ भागलपुर जिला स्थापना दिवस कार्यक्रम

कहलगांव स्टेशन चौक पर आयोजित हुआ भागलपुर जिला स्थापना दिवस कार्यक्रम
 नव-बिहार समाचार। कहलगांव के स्टेशन चौक पर विधायक पवन यादव की अगुवाई में 04 मई को "भागलपुर जिला स्थापना दिवस कार्यक्रम" का आयोजन किया गया। जहां विधायक पवन यादव ने दीप प्रज्वलित कर एवं मिठाई बांटकर क्षेत्रवासियों के साथ इस आयोजन को मनाया। इस दौरान विधायक पवन यादव ने अपने विचार रखते हुए कहा कि आज से 249 वर्ष पूर्व 04 मई 1773 ई में कलक्टर जेम्स बर्टन ने सर्वप्रथम भागलपुर जिला का प्रभार लिया था।
इस कार्यक्रम में ललिता देवी मुखिया, प्रीति तिवारी, पुरातन सिन्हा, प्रियंका कुमारी, गौतम चौधरी, बद्री मंडल, संजय केसरी, संतोष चौधरी, सुरेंद्र सिंह, विनय मल्लिक, मनोज कुमार दुबे, रितिक शुक्ला, सुभाष यादव, साजन शाह, पवन चौधरी, नवीन कुंवर, विजय यादव उर्फ बिजली, अजीत कुमार राम, मुकेश झा, अमित कुमार झा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।