ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया की पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष को आया दिल का दौरा, अस्पताल पहुंच उपेन्द्र कुशवाहा ने जाना हाल

नवगछिया की पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष को आया दिल का दौरा, अस्पताल पहुंच उपेन्द्र कुशवाहा ने जाना हाल 
नव-बिहार समाचार। नवगछिया जदयू की पूर्व जिलाध्यक्ष शांति सिंह कुशवाहा जो वर्तमान में जदयू की प्रदेश सचिव हैं को दिल का दौरा आने और ब्रेन हैमरेज के कारण भागलपुर के सीएनएम अस्पताल के आईसीयू में कुछ दिनों से भर्ती हैं. जिला प्रवक्ता रवि कुमार ने बताया कि जदयू के संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने भागलपुर अस्पताल पहूंच कर नवगछिया जिला जदयू के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार सिंह कुशवाहा से उनकी पत्नी शांति सिंह कुशवाहा के स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. फिलहाल शांति सिंह कुशवाहा की स्थिति खतरे से बाहर है और वे शीघ्र ही स्वस्थ होकर घर वापसी करेंगी.