डॉ अशोक कुमार सिन्हा बने तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष
नवगछिया स्थित जीबी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य सह इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार सिन्हा को तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में इतिहास विभाग का विभागाध्यक्ष बनाया गया है. जिसे लेकर जीबी कॉलेज में शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारियों ने डॉ सिन्हा को शुभकामनाएं देते हुए बधाई और विदाई भी दी. मौके पर मौजूद प्राचार्य प्रो डॉ शिवशंकर मंडल, डॉ कलाधर मंडल, डॉ राजीव, डॉ आनंद आज़ाद, प्रभारी प्रो विभांशु मंडल, डॉ राजकुमार प्रसाद, प्रो अमित आलोक, प्रो मुशर्रत हुसैन, प्रधान सहायक रिजवान अली, फिरोज अहमद, डॉ उषा शर्मा, रंजन, मनोज, मुकेश आदि ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.