कहलगांव में तीन आंगनबाड़ी केन्द्र के नवनिर्मित भवन का हुआ उद्घाटन और अन्नप्राशन व गोदभराई भी
कहलगांव। ओरियप पंचायत के वार्ड 1 में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 215 तथा बार्ड 6 में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 214 का मनरेगा और आईसीडीएस के सहयोग से निर्मित भवन का अनुमंडल पदाधिकारी कहलगांव मधु कांत द्वारा फीता काट कर उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अंजना कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि कुमार सिन्हा, कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा नीरज, महिला पर्यवेक्षिका ममता कुमारी, संबंधित केन्द्र की सेविका व सहायिका तथा पंचायत रोजगार सेवक भी उपस्थित थे।
उद्घाटन के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी मधुकांत द्वारा केन्द्र संख्या 215 पर 6 माह की आयु पूर्ण करने वाली बच्ची जुलीकुमारी, सिमरन कुमारी, रिया कुमारी का खीर खिलाकर अन्नप्राशन तथा गर्भवती महिला पूनम देवी पति दिलिप मंडल की गोदभराई कार्यक्रम किया गया। इसके साथ ही केन्द्र संख्या 214 पर 6 माह की आयु पूर्ण करने वाले बच्चे आकाश कुमार तथा मानव कुमार का अन्नप्राशन तथा गर्भवती महिला प्रीता देवी पति प्रकाश सहनी की गोद गोदभराई की गई। अन्नप्राशन वाले बच्चों को कटोरी और चम्मच तथा गर्भवती महिला को गोदभराई में पोषण डलिया दिया गया। वहीं सियो पंचायत के वार्ड 12 में संचालित आंगनवाड़ी केन्द्र संख्या 359 के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन भूमि सुधार उपसमाहर्ता संतोष कुमार द्वारा किया गया । इसके साथ ही इस केन्द्र पर भी अन्नप्राशन और गोद भराई की रश्म पूरी की गई।