राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर आँगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों को खिलाई गयी एल्वेंडा जॉल दवाई
नव-बिहार समाचार। कहलगांव परियोजना के 365 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (22/4/22) को "कृमि के छुटकारा, सेहतमंद भविष्य हमारा" नारे के साथ आंगनबाड़ी सेविकाओं के द्वारा बच्चों को कृमि मुक्ति की देवा एल्बेंडाजोल खिलाया गया। सेविकाओं के द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों के 1 से 6 वर्ष के पंजीकृत बच्चे तथा 6 से 19 वर्ष के स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्र पर यह दवा खिलाया गया। इस राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम का नेतृत्व बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कहलगाँव श्रीमति अंजना कुमारी एवं महिला पर्यवेक्षिका के द्वारा किया गया। प्रशस्तडीह पंचायत के आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या-03 पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के द्वारा भी दवा खिलाया गया। साथ ही बताया गया कि एल्बेंडाजॉल की गोली कृमि नियंत्रण में मदद करती है तथा बच्चों में खून की कमी में सुधार तथा पोषण स्तर बेहतर होता है।