नवगछिया। होली के मौके पर खरीक की पूर्व जिला पार्षद सह भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कुमकुम देवी ने एक दूसरे को अबीर लगाकर होली का त्यौहार मनाया। इस दौरान कुमकुम देवी ने नगर अध्यक्ष रेखा कुमारी और मंडल अध्यक्ष सरिता देवी सहित मौके पर मौजूद अन्य महिलाओं के गाल और कपाल पर अबीर लगा कर होली की शुभकामनाएं दी। वही सभी महिलाओं ने भी महिला जिलाध्यक्ष कुमकुम देवी के साथ अबीर की होली खेली तथा गले गले भी मिली। इस मौके पर भाजपा के भागलपुर जिला अध्यक्ष रोहित पांडे, नवगछिया जिला अध्यक्ष विनोद मंडल, महामंत्री आलोक सिंह, अरविंद चौधरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भोला कुमार, नितेंद्र सिंह गुलाबी, आलोक सिंह बंटू, नगर अध्यक्ष कौशल जायसवाल, महामंत्री प्रवेश यादव, विपुल कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।