यूपी चुनाव के दौरान 35 दिनों तक भाजपा के लिए प्रचार अभियान में शामिल रहने पर बुधवार को होली के मौके पर नवगछिया संगठन जिला अध्यक्ष विनोद मंडल एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सह खरीक की पूर्व जिला पार्षद कुमकुम देवी को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष रोहित पांडे, नवगछिया जिला अध्यक्ष विनोद मंडल, महामंत्री आलोक सिंह, अरविंद चौधरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भोला कुंवर, नितेंद्र सिंह गुलाबी, आलोक सिंह बंटू, कौशल जयसवाल, प्रवेश यादव, विपुल कुमार, प्रवक्ता सत्य प्रकाश झा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।