पुलिस जिला नवगछिया अंतर्गत नदी थाना की पुलिस ने हत्या के एक नामजद आरोपी को उसके नया टोला भवनपुरा स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इसकी पुष्टि नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने करते हुए बताया कि 13 जनवरी की रात एक किसान पुत्र नीरज कुमार की उसके बासा पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले को लेकर 14 जनवरी 2022 को नदी थाना नवगछिया में एक मामला दर्ज किया गया था। जिसमें 6 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था। इसमें से चार की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है। इसी क्रम में नया टोला भवनपुरा निवासी स्वर्गीय दिनेश यादव के पुत्र कारे यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे न्यायिक हिरासत में जेल भी भेज दिया गया।