ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

विश्व यक्ष्मा दिवस पर नवगछिया पीएचसी से निकाली गई रैली

विश्व यक्ष्मा दिवस पर नवगछिया पीएचसी से निकाली गई रैली
नवगछिया। विश्व यक्ष्मा दिवस के मौके पर गुरुवार को सभी  पंचायतों और वार्डों में जीविका कर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों और नगर विकास विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से मनाया गया। इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवगछिया से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वरुण कुमार के नेतृत्व में एक रैली को अतिरिक्त यक्ष्मा केंद्र की चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भारती सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस रैली में नौगछिया यक्ष्मा केंद्र के समन्यवक संदीप कुमार, प्रखंड स्वास्थ प्रबंधक ओम गुप्ता, प्रखंड सामुदायिक समन्यवक सुमीत कुमार,  यक्ष्मा पर्यवेक्षक राकेश कुमारनगर परिषद के मिशन मैनेजर रंजीत कुमार और संदीप कुमार,, आशा,जीविका और नगर पंचायत समूह की महिलाएं, टीबी के ईलाजरत और ठीक हो चुके मरीज और उनके परिजन आदि समेत सभी स्टाफ उपस्थित थे।

इस रैली के माध्यम से शहर के विभिन्न मार्गों में भ्रमण के दौरान नारो के द्वारा टीबी के लक्ष्णों की जानकारी दी गयी। जिन्हे भी ऐसे लक्षण हो को जांच कराने के लिए लोंगो को जागरूक करते हुए भ्रमण कर पुनः प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवगछिया में लौटकर एक सभा में तब्दील हो गयीं। सभा में नवगछिया यक्ष्मा केंद्र के समन्यवक संदीप कुमार के द्वारा टीबी के लक्षणों की जानकारी और जांच के बारे में विस्तार से बताया गया। टीबी मरीजों को उपचार के दौरान होने बाली समस्याओं का समाधान डॉ वरूण कुमार और डॉ भारती सिन्हा के द्वारा किया गया। निक्षय पोषण योजना की राशि से संबंधित समस्याओं का समाधान वरीय यक्ष्मा पर्यवेक्षक राकेश कुमार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन टीबी के ईलाजरत मरीजों के सही प्रबंधन के लिए टीबी डायरी और ठीक हो चुके मरीजों को टीबी मुक्त प्रमाण पत्र देकर उनका मनोबल बढाया गया।