ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

इंटर परीक्षा के 8वें दिन कहलगांव के 6 केन्द्रों में 17 छात्राएं रही अनुपस्थित, 849 ने दी शांतिपूर्वक परीक्षा

इंटर परीक्षा के 8वें दिन कहलगांव के 6 केन्द्रों में 17 छात्राएं रही अनुपस्थित, 849 ने दी शांतिपूर्वक परीक्षा 


कहलगांव। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा ली जा रही इंटर परीक्षा के 8वें दिन गुरुवार को कहलगांव में बनाए गए 6 परीक्षा केंद्रों पर 17 छात्राएं अनुपस्थित पाई गई। जबकि 849 ने शांतिपूर्वक परीक्षा दी है। यह जानकारी कहलगांव के अनुमंडल पदाधिकारी मधुकांत ने देते हुए बताया कि यहां शारदा पाठशाला, वीपी वर्मा कॉलेज, एसएसवीकॉलेज, गणपत सिंह उच्च विद्यालय, इंटर स्तरीय सरसहाय बालिका उच्च विद्यालय और गुरुकृपा एकेडमी में मंगलवार को प्रथम पाली की परीक्षा में कुल 5 छात्राएं अनुपस्थित रही। जबकि 107 छात्राओं ने शांति पूर्वक परीक्षा दी है। वहीं दूसरी पाली में कुल 12 छात्राएं अनुपस्थित पाई गई। जबकि 742 छात्राओं ने शांतिपूर्वक और कदाचार मुक्त परीक्षा दी है।