ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

कहलगांव में पुलिस ने छह आरोपित को किया गिरफ्तार, थानाध्यक्ष ने की पुष्टि

कहलगांव में पुलिस ने छह आरोपित को किया गिरफ्तार, थानाध्यक्ष ने की पुष्टि
कहलगांव पुलिस ने छापेमारी कर शराब, दहेज प्रताड़ना सहित अन्य मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। शहर के बाबूटोला के विनोद साह को शराब के नशे में कुलकुलिया मोड से गिरफ्तार किया गया है। शराब मामले में ही गंगलदेई के सुदीन मुसहर, मसकपुर के रवि पहाड़िया व धन्ना पहाड़िया भी गिरफ्तार किये गए हैं। 

इसके अलावा ट्रक गोलीकांड में आरोपित कुलकुलिया के मिथुन मंडल को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। साथ ही दहेज प्रताड़ना में फरार चल रहे वनसप्ती गांव के मोहम्मद सौफिक की भी गिरफ्तारी हुई है। इसकी पुष्टि थानाधक्ष सह इंस्पेक्टर श्रीकांत भारती ने की है।