ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

कहलगांव पुलिस ने विभिन्न मामलों में नौ लोगों को किया गिरफ्तार

कहलगांव पुलिस ने विभिन्न मामलों में नौ लोगों को किया गिरफ्तार
कहलगांव थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न मामलों में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती ने बताया कि रंगदारी मांगने के मामले में थाना क्षेत्र के अंबा वैसा के नारायण मंडल और उसकी पत्नी सुनीता देवी तथा पुत्र दिगंबर मंडल को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एससी एसटी मामले में झारखंड के बलबड्डा थाना क्षेत्र के प्रकाश मिश्र, सुभाष मिश्र, सोनी तिवारी तथा अनादिपुर गांव के कुमार झा को गिरफ्तार किया गया है। इधर कुशापुर के सिकंदर दास को दहेज प्रताड़ना के आरोप में गिरफ्तार किया गया। सिकंदर दास की पत्नी ने केस दर्ज कराया था। इसके अलावा दो माह पूर्व कुलकुलिया के समीप एनएच 80 पर ट्रक के खलासी को गोली मारने के आरोपी विपिन मंडल को भी गिरफ्तार किया गया है।