ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

एनटीपीसी में 7 लोगों की हुई कोरोना जांच में एक महिला मिली पॉजिटिव, अन्य 11 की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

एनटीपीसी में 7 लोगों की हुई कोरोना जांच में एक महिला मिली पॉजिटिव, अन्य 11 की रिपोर्ट आई पॉजिटिव 
कहलगांव के अनुमंडल अस्पताल में गुरुवार को 162 लोगों की कोरोना जांच में सभी लोग नेगेटिव पाए गए हैं। सभी का आरटी-पीसीआर सैंपल लेकर जांच के लिए भागलपुर भी भेजा गया है। यह जानकारी अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर विवेकानंद दास ने देते हुए बताया कि गुरुवार को एनटीपीसी स्थित जीवन ज्योति अस्पताल में 7 लोगों की जांच की गई। जिसमें हरचंदपुर की एक 24 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई है। उसे होम आइसोलेशन में रहने को कहा गया है। वहीं 21 जनवरी को अस्पताल से भेजे गए आरटी-पीसीआर सैम्पल में से 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें 7 साल की एक बच्ची से लेकर 60 वर्ष तक के वृद्ध शामिल हैं।