ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

कदवा दियारा में अंचल निरीक्षक ने लगाया राजस्व वसूली शिविर, 150 से अधिक लोगों ने कटवायी अंचल रसीद

कदवा दियारा में अंचल निरीक्षक ने लगाया राजस्व वसूली शिविर, 150 से अधिक लोगों ने कटवायी अंचल रसीद 
नवगछिया (भागलपुर)। अंचल निरीक्षक नवगछिया द्वारा इन दिनों लगातार राजस्व वसूली शिविर लगाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को भी कोसी पार स्थित कदवा दियारा पंचायत अंतर्गत आदर्श उच्च विद्यालय में राजस्व वसूली शिविर लगाया गया। इस दौरान 150 से अधिक लोगों ने राजस्व जमा कर अपनी-अपनी अंचल की रसीद कटवाई। इसकी पुष्टि करते हुए अंचल निरीक्षक मोहम्मद शहाबुद्दीन ने बताया कि गुरुवार को लगाए गए राजस्व वसूली शिविर के दौरान लगभग ₹55000 की राजस्व वसूली हुई। शुक्रवार को भी वहीं राजस्व शिविर लगाया जाएगा। जिससे छूटे लोग भी अपने अंचल की रसीद कटवा सकेंगे।