कहलगांव में तीसरी लहर का असर, एनटीपीसी में और मिले 11 संक्रमित
कहलगांव। कहलगांव के एनटीपीसी परिसर में कोरोना की तीसरी लहर के लक्षण साफ दिखने लगे हैं। शुक्रवार को एनटीपीसी के जीवन ज्योति अस्पताल में की गई कोरोना जांच में दो महिला समेत कुल 11 लोग पॉजिटिव पाये गये हैं। इसमें 53 वर्षीय दो महिला समेत 11 लोग शामिल हैं। अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉक्टर विवेकानंद दास ने बताया कि संक्रमितों में एक स्कूल के दो शिक्षक व दो लोग कोरोना की दोनों डोज वैक्सीन लेने वाले कर्मी हैं।