बिना माइनिंग चालान के तीन गिट्टी लदी ओवरलोड ट्रैक्टर पुलिस ने किया जब्त
कहलगांव। मिर्जाचौकी से कहलगांव की ओर गिट्टी लेकर जा रहे ट्रैक्टरों की बुधवार को ईशीपुर थानाध्यक्ष मो कमाल के नेतृत्व में पुलिस ने जांच की। जिनमें से तीन के चालक माइनिंग चालान नहीं दिखा सके। साथ ही इन ट्रैक्टरों पर निर्धारित मात्रा से काफी अधिक गिट्टी लदी थी। पुलिस ने तीनों ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया और कार्रवाई के लिए खनन विभाग को ट्रैक्टरों के कागजात प्रेषित कर दिये हैं।