ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

दखली के नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य के घर लगी आग, बाइक सहित सारा सामान जलकर हुआ राख

दखली के नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य के घर लगी आग, बाइक सहित सारा सामान जलकर हुआ राख
कहलगांव अनुमंडल अंतर्गत एकचारी थाना क्षेत्र की खवासपुर पंचायत के दखली टोला में नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य सुबोध कुमार के घर रात में आग लग गयी। जिसमें मोटरसाइकिल सहित घर के सारे सामान जल गये। आग की उठती लपटों को देख और शोर की आवाज सुनकर ग्रामीण जुटे और आग बुझाने के प्रयास में लग गये, लेकिन तबतक घर के अंदर मोटरसाइकिल, पलंग, पंखा, कुर्सी, टेबल, ड्रम में रखा गेहूं, मक्का, चावल, मोबाइल और अन्य सामान जल कर राख हो चुके थे। पीड़ित ने अंचल कार्यालय को सूचना दी है।