कहलगांव में चार दिवसीय आशिहारा कराटे के 16वें नेशनल चैम्पियनशिप का हुआ उद्घाटन
कहलगांव स्थित शारदा पाठशाला मैदान पर 28 से 31 दिसंबर तक चलने वाल चार दिवसीय आशिहारा कराटे के 16वें नेशनल चैम्पियनशिप एवं आफिशियल सेमिनार का उद्घाटन मंगलवार को विधायक पवन कुमार यादव व समाजसेवी जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता ने अन्य अतिथियों के साथ दीप प्रज्जवलित कर किया। जहां असम, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पंजाब, हरियाणा व बंगाल के सैकड़ों खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। विधायक ने सभी जगहों से आये प्रशिक्षकों व कोचों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया। आयोजनकर्ता सेंसई आनंद कुमार गुप्ता एवं सिंहान पंकज कुमार सहनी के निर्देशन में विभिन्न प्रांत से आये आशिहारा खिलाड़ियों ने अलग-अलग प्रकार के डिमोस्ट्रेशन दिये। इसमें पंजाब के खिलाडियों द्वारा सेल्फ डिफेंस, यूपी पठौना के खिलाडियों द्वारा मटकी को किक द्वारा तोड़ना, रुफ टाईल्स को हाथ से तोडना, बलिया के खिलाड़ियों द्वारा फायर रिंग्स के बीच से कूदना, मुक्के से नारियल तोड़ना, वॉल टाईल्स को तोड़ना, बिहार के खिलाड़ियों द्वारा टाइगर जंप, फूल कटिक्ट फाईट आदि प्रदर्शित किये गये। मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में गौतम चौधरी, पवन कुमार चौधरी, संजीव कुमार, दिलीप गुप्ता, पंकज कुमार, भरत साह, बद्री मंडल, सुसज्जन कुमार, सुशांत कुमार, भवेश गुप्ता, ठाकुर प्रसाद साह, सुभाष चंद्र ठाकुर आदि उपस्थित थे।