कहलगांव के राज घाट स्थित प्रखंड कांग्रेस भवन में मनाया गया कांग्रेस का 137वां स्थापना दिवस
कहलगांव के राज घाट स्थित प्रखंड कांग्रेस भवन में मंगलवार को कांग्रेस का 137वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी बालकृष्ण चौधरी ने की. सबसे पहले दिवंगत नेता सदानंद सिंह के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया. इसके बाद वक्ताओं ने पार्टी की मजबूती पर बल दिया. अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सारिक खान ने बालकृष्ण चौधरी, शंकर नारायण मिश्र, मदन मोहन सिंह, जयप्रकाश मंडल, राजेंद्र प्रसाद, रामसुभग यादव, मो सरवन खान, रामविलास पासवान, उषा देवी, मीना देवी, मो वसीम, अरुण गुप्ता को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. इस दौरान मंच संचालन प्रवीण राणा ने किया. युवा कार्यकर्ताओं ने गांगुली पार्क से कांग्रेस भवन तक पैदल यात्रा भी निकाली.