ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

अवधेश पासवान बनाये गए लोजपा (रामबिलास) के जिलाध्यक्ष

अवधेश पासवान बनाये गए लोजपा (रामबिलास) के जिलाध्यक्ष
नवगछिया (भागलपुर)। लोक जनशक्ति पार्टी (रामबिलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने पुलिस जिला नवगछिया के साधुआ ग्राम निवासी सेवा निवृत्ति प्रधानाध्यापक सह अधिवक्ता अवधेश पासवान को पार्टी के प्रति सच्ची निष्ठा और लगन को देखते हुए पुलिस जिला नवगछिया का जिलाध्यक्ष बनाया है। पटना प्रदेश कार्यालय में मौके पर मौजूद गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सुरेश भगत सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने अवधेश पासवान को जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई दी है। वहीं अवधेश पासवान ने पार्टी के संगठन को नवगछिया में मजबूत और सबल बनाने की बात कही है।