मृत महिला की पहचान भ्रमरपुर के बिरछी मंडल की पुत्री पुलकि देवी के रूप में हुई है। पिता बिरछी मंडल ने पुलकी देवी के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। बिरछी मंडल ने बताया कि पुलकी के पति नंदलाल मंडल ससुराल में इसके साथ मारपीट और इसे प्रताड़ित किया करता था। जिससे परेशान होकर पुलकी देवी ने पति नंदन मंडल और ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज कराई थी। जिसके बाद वो अपने पिता के यहां भ्रमरपुर में रहने लगी।
बिरछी मंडल ने कहा कि- 'गुरुवार को पुलकी मेला देखने के लिए गई थी। शुक्रवार की सुबह तक घर वापस नहीं आई. ग्रामीणों ने बताया कि केला खेत में एक महिला का शव है। शव को देखा तो वह मेरी बेटी थी।'
बिहपुर थाना अध्यक्ष राज कुमार सिंह ने कहा कि- 'महिला के गले में फंदे का निशान है। शव को बरामद करके अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में पोस्टमार्टम कराया गया। मृतका के पिता के द्वारा आवेदन देने पर प्राथमिकी दर्ज करके जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी।