ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

भागलपुर को मिली 3 सिटी बसें, नवगछिया के लोगों को मिल सकती है बड़ी राहत

भागलपुर को मिली 3 सिटी बसें, नवगछिया के लोगों को मिल सकती है बड़ी राहत
राजेश कानोडिया, नवगछिया (भागलपुर)। पथ परिवहन निगम द्वारा भागलपुर में सिटी सर्विस के लिए 3 बसें उपलब्ध करायी गयी हैं, जिसे भागलपुर के प्रखंडों व कटिहार तक चलाने की तैयारी की जा रही है। भागलपुर पथ परिवहन निगम को मिली तीन बसों के लिए जो रूट तय हुआ है, वह सभी शहर के बाहर के हैं। इससे नवगछिया क्षेत्र से भागलपुर जाने आने वाले दैनिक यात्रियों और आम लोगों को इस समय लगने वाले भारी भाड़े से राहत मिलने की पूरी उम्मीद है।

 पथ परिवहन निगम भागलपुर के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राम नारायण दुबे का कहना है कि तीन बसें मुख्यालय को उपलब्ध कराई गयीं है लेकिन शहर को नसीब नहीं हुई। इन बसों को शहर के अंदर चलाने से जाम लगने की समस्या उत्पन्न होगी। इसलिए इन बसों को जिले के अनेक जगहों से बीच शहर को जोड़ने के लिए चलाया जाएगा। तीनों बसों का परमिट 1-2 दिन में मिल जाएगा, उसके बाद परिचालन शुरू हो जाएगा। छोटी इलेक्ट्रिक बसों की डिमांड हमने पथ परिवहन विभाग से की है, उसकी उपलब्धता होते ही शहर के अंदर उनका परिचालन हो सकेगा।