ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बनारसी लाल सराफ कॉलेज नवगछिया में 88 छात्र-छात्राओं ने लिया नामांकन

नव-बिहार समाचार, नवगछिया: तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक पार्ट वन में नामांकन को लेकर जारी की गई दूसरी सूची के तहत नवगछिया स्थित बनारसी लाल सर्राफ कॉमर्स कॉलेज में 137 छात्र-छात्राओं का नाम चयनित किया गया था. जिसमें से 88 छात्र छात्राओं ने अपना नामांकन इस कॉलेज में करा लिया. यह जानकारी कॉलेज के प्रवक्ता राजेश कानोडिया ने प्राचार्य मो नईम उद्दीन के हवाले से देते हुए बताया कि जिन छात्रों को नामांकन दूसरे कॉलेज में कराना पड़ा हो अगर वे अपना कॉलेज बदलना चाहते हैं तो 8 या 9 नवंबर तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर स्लाइड अप विकल्प का लाभ ले सकते हैं.