राजेश कानोडिया, नवगछिया। भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत तिनटंगा करारी गंगा घाट के समीप दर्शनिया धार में नौका दुर्घटना होने का समाचार मिल रहा है। जिस पर महिला और बच्चों सहित लगभग 100 से अधिक लोग सवार बताये जा रहे हैं। सभी लोग गंगा नदी पार अपने खेत और दियारा जा रहे थे। ग्रामीण स्तर पर सभी की खोज जारी कर दी गई है। ग्रामीणों के प्रयास से 30 को बचाया जा सका है, शेष की खोज जारी है।
इस बड़े हादसे की सूचना पर भागलपुर जिलाधिकारी प्रणव कुमार, एडीएम राजेश झा राजा, नवगछिया एसपी स्वप्ना मेश्राम, एसडीपीओ दिलीप कुमार, गोपालपुर बीडीओ, सीओ सहित दर्जनों पदाधिकारी पहुंचे हुए हैं। वहीं एसडीआरएफ द्वारा लोगों की तलाश भी जारी है।