राजेश कानोडिया, नवगछिया। विधानसभा चुनाव को लेकर गोपालपुर विधानसभा सीट से लोजपा प्रत्याशी सुरेश भगत ने कदवा व ढोलबज्जा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने सभी वर्ग के लोगों से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि हम आपके विश्वास पर हमेशा कायम रहेगें ढोलबज्जा को प्रखंड और नवगछिया को पूर्ण जिला बनवायेंगे जिससे क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। गोपालपुर विधानसभा सीट 153 से लोजपा प्रत्याशी सुरेश भगत के साथ लोजपा कार्यकर्ता और समर्थक तेजी से जनसंपर्क अभियान में जुटे हैं।