ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

सम्पूर्ण वैश्य समाज के प्रमंडलीय युवा अध्यक्ष बने सोनू जायसवाल और महामंत्री विक्रम स्वर्णकार


नव-बिहार समाचार। संपूर्ण वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष रवि रंजन एवं प्रदेश महामंत्री प्रवीण भगत द्वारा प्रदेश कमिटी के निर्णय पर नवगछिया के समाजसेवी युवा नेता सोनू जयसवाल को सम्पूर्ण वैश्य समाज का भागलपुर प्रमंडलीय युवा अध्यक्ष एवं विक्रम स्वर्णकार को भागलपुर प्रमंडलीय महामंत्री के पद पर मनोनीत किया गया। 
मनोनयन पत्र मिलते ही सोनु जयसवाल ने एक प्रेस नोट जारी कर कहा कि मुझे जो यह जिम्मेदारी दी गई है उसका निर्वाहन बखूबी से करने का प्रयास करूंगा। इन दोनों के  मनोनयन पर जिला परिषद सदस्य नंदनी सरकार, सम्पूर्ण वैश्य समाज नवगछिया जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त साह, पंकज कुमार भारती, प्रदेश युवा कार्यकारी अध्यक्ष अमित भगत, पूर्व मुखिया पूनम देवी, अभिषेक भगत, हिमांशु भगत, मनोज यशपाल, संतोष गुप्ता, शिवराज गुप्ता, नवीन निश्छल, पूर्व मुखिया राजेन्द्र गुप्ता ने खुशी व्यक्त की है।