ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

मोती यादव ने गोपालपुर विधानसभा अंतर्गत ढोलबजा बाजार से शुरू किया चुनावी जनसंपर्क अभियान


बाजार के दुकानदारों से मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मांगा आशीर्वाद 

दुकानदारों ने मुख्य रूप से ढोलबजा को प्रखंड बनाने की मांग की। जिसपर संजीव यादव@मोती यादव ने कहा कि अगर गोपालपुर की जनता इस बार विधायक बनाकर सदन में भेजती है तो ढोलबजा को प्रखंड बनाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेंगे। साथ ही कहा कि गोपालपुर विधानसभा की समस्याओं को सदन में प्रमुखता से उठाऊंगा। 
साथ ही साथ मोती यादव ने यह भी कहा कि नवगछिया को पूर्ण जिला बनाएंगे, गोपालपुर विधानसभा कोशी और गंगा नदी से घिरा हुआ क्षेत्र है जिस कारण हर वर्ष यहां के किसान, ग्रामीण बाढ़ का दंश झेलते है जिससे बचाव के लिए समुचित व्यवस्था करते हुए पूर्ण निदान करेंगे! रोजगार हेतु पलायन भी एक मुख्य समस्या है।जिसके लिए जिला स्तर पर रोजगार का सृजन करूंगा।
इस पहले जनसंपर्क अभियान में ढोलबज्जा के पूर्व मुखिया सच्चिदानंद यादव, आईटी सेल प्रभारी राहुल सिंह, विनीत आनंद, राहुल यादव, सन्नी यादव, सुमित यादव समेत सैकड़ों समर्थक उपस्थित थे।