ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया नगर पंचायत में साबुन और मास्क का वितरण हुआ शुरू

कोविड-19 महामारी के संक्रमण से बचाव को लेकर नवगछिया नगर पंचायत कार्यालय में सोमवार को जनजागरूकता कार्यक्रम के तहत विशेष शाखा के द्वारा 662 चिन्हित फुटकर विक्रेताओं, रिक्सा चालकों व सफाई कर्मीयों में से एक सौ फुटकर विक्रेताओं  एवं रिक्सा चालकों के बीच एक साबुन एवं चार माक्स का वितरण किया गया।

  इस मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार सुमन, अध्यक्ष प्रतिनिधि सह समाजसेवी प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव के अलावा कई वार्ड पार्षद एवं प्रतिनिधि सहित प्रधान सहायक सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।