माननीय प्रधान मंत्री जी आज सुबह 9 बजे देशवासियों को संदेश देंगे।
रेलवे: 30 विशेष पार्सल ट्रेनें देश भर में आवश्यक वस्तुओं की परिवहन कर रही हैं।
एफसीआई: लॉकडाउन के बीच 352 रेकों के जरिए 9.86 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न की आपूर्ति की गई।
एनसीसी ने COVID-19 से निपटने के कार्यों में कैडैटों की स्वैच्छिक सेवा की पेशकश की।
25 मार्च -14 अप्रैल के बीच समाप्त हो रहे स्वास्थ्य और मोटर बीमा पॉलिसियों के नवीकरण की तिथि 21 अप्रैल तक बढ़ाई गई।
ऑपरेशन संजीवनी: COVID-19 से लड़ने के लिए भारतीय वायु सेना के विमान से मालदीव को 6.2 टन आवश्यक दवाएं पहुंचाई गई।
तथ्य: सरसों का तेल हमें कोरोना वायरस के संक्रमण से नहीं बचा सकता है।