राजेश कानोडिया, नव-बिहार समाचार, नवगछिया (भागलपुर)। इस वर्ष रामनवमी के अवसर पर देश भर में कोरोना वायरस की वजह से जारी लॉकडाउन को लेकर जहां भागलपुर जिले के मंदिरों में सन्नाटा पसरा रहा। नवगछिया के नवादा स्थित पंचमुखी बाला जी धाम में जहां हर साल हजारों की संख्या में भक्तों द्वारा निशान चढ़ाया जाता था। इस साल लॉकडाउन की लगाम को लेकर इस मंदिर में भी सन्नाटा पसरा रहा। लोगों ने अपने घर में ही ध्वजारोहण कर पूजा अर्चना की।
क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया के संयोजक श्रीधर कुमार शर्मा ने बताया कि इस वर्ष रामनवमी पर नगर के लोगों ने अपने अपने घर के आगे और छतों पर दीपक जलाकर रामनवमी का उत्सव मनाया। इस दौरान लोगों तथा बच्चों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा था। वहीं
शहीद टोला स्थित चैती दुर्गा मंदिर समिति के अध्यक्ष चंद्रगुप्त साह ने बताया कि इस बार लॉक डाउन को लेकर माता की प्रतिमा स्थापना किये बिना ही नवरात्र पूजा की गई है। इस दौरान भक्ति जागरण और मेला का आयोजन नहीं किया गया है। इधर समाजसेवी अशोक केडिया ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर हर साल होने वाला श्रीराम चरित मानस नवाह पायण यज्ञ जो घाट ठाकुरबारी नवगछिया में किया जाता रहा है, वह भी लॉकडाउन के कारण इस साल नही हो पाया।