नव-बिहार समाचार, नवगछिया (भागलपुर)। स्थानीय मदन अहल्या महिला महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को होली मिलन कार्यक्रम किया और एक- दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दी। मौके पर छात्राओं ने कहा कि होली भारतीय संस्कृति में रंगों का लोकप्रिय पर्व है। जो वसंत के संदेशवाहक होने के साथ साथ प्रेम और सौहार्द का वाहक भी है। हम सभी इस वर्ष की होली पर यह संकल्प लेते हैं आपस में जाति- धर्म के नाम नहीं बटेंगे।