नव-बिहार समाचार, नवगछिया (भागलपुर)। नवगछिया पुलिस जिला द्वारा नगरह पंचायत को गोद लिए जाने की खुशी में ग्रामीणों और युवाओं ने नवगछिया की एसपी निधि रानी को पुष्पगुच्छ, अंग वस्त्र तथा श्रीपति वेंकटेश्वर भगवान की तस्वीर व पुस्तक देकर सम्मानित किया।
ग्रामीण युवाओं ने कहा कि पुलिस अधीक्षक द्वारा नगरह गांव को गोद लिया गया है। इससे गांव और पंचायत के सभी लोग काफी प्रसन्न है। मौके पर सुनील कुमार सिंह, माधवानंद ठाकुर, रूपेश कुमार सिंह, संपूर्णानंद पांडे, मुकेश ठाकुर, शरद योगी, नंदन कुमार सिंह, अभिनव मानस, स्मृति सिंह इत्यादि मौजूद थे।