भागलपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने टीएनबी कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय चौधरी को पुष्पगुच्छ देकर उनके जन्मदिन के अवसर पर उनको बधाई दी।
छात्रों का प्रतिनिधिमंडल अभाविप एसएफडी जिला प्रमुख आशुतोष सिंह तोमर के नेतृत्व में श्री चौधरी से मुलाकात करने उनके आवास पर पहुंचे थे। जहां सभी ने प्राचार्य के स्वस्थ जीवन की कामना की।
इस मौके पर आशुतोष ने बताया कि अपने कॉलेज के अंतिम कुछ दिनों में सर के सानिध्य में पढ़ाई करने का मौका मिला,उनकी अनुशासित जीवन शैली और प्रबंधन क्षमता काफी प्रभावित करती है। मौके पर विनीत, विश्वजीत, संतोष, शंकर, रोहित सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।