भागलपुर| इस होली में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने गांधीधाम (गुजरात) और भागलपुर के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन छह मार्च की शाम गांधीधाम से खुलेगी और आठ मार्च की शाम भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन नौ मार्च को भागलपुर से गांधीधाम के लिए रवाना होगी। ट्रेन संख्या 09451/52 गांधीधाम-भागलपुर साप्ताहिक होली स्पेशल में 20 कोच लगेंगे। इसमें एसी टू, थ्री, स्लीपर और जनरल कोच होंगे।
गांधीधाम से छह मार्च की शाम 5.40 बजे रवाना होगी और रविवार शाम रात 8.15 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 09452 भागलपुर से सोमवार की सुबह 6.30 बजे रवाना होगी और बुधवार की सुबह आठ बजे गांधीधाम पहुंचेगी। यह मुंगेर गंगा पुल होकर चलेगी। भागलपुर से खुलने के बाद ट्रेन सुल्तानगंज में रुकेगी। इसके बाद सीधा मुंगेर में ठहराव दिया गया है।