ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में इंटर की परीक्षा के दूसरे दिन 64 रहे अनुपस्थित


नवगछिया। इंटर की परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को दोनों पालियों में शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न बतायी गयी। दोनों पालियों में हुई परीक्षा को लेकर प्रशासनिक स्तर से सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। 

प्रथम पाली में हुए रसायन शास्त्र विषय की परीक्षा में जहां सभी पांचों केंद्रों पर कुल 18 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में हुई आर बी हिंदी एवं राजनीति शास्त्र एवं अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 46 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे।