नव-बिहार समाचार, नवगछिया (भागलपुर)। लायंस क्लब ऑफ नवगछिया टाउन के तत्वावधान में पुष्प गोष्ठी द्वारा आगामी 29 फरवरी शनिवार को गौशाला रोड स्थित स्थानीय बालभारती विद्यालय परिसर में पुष्प प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिनके पास फूलों के गमले हों वे इस प्रदर्शनी में प्रतिभागी बन सकते हैं।
राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से सम्मानित तथा राजभवन में सर्वाधिक पुरस्कारों से सम्मानित नवगछिया के प्रसिद्ध पुष्प प्रेमी सह प्रमुख समाजसेवी पवन कुमार सर्राफ ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि इसके लिए 29 फरवरी को 11 बजे दिन तक ही प्रवेश का समय निर्धारित है। प्रदर्शनी के मूल्यांकन पश्चात संध्या 5 बजे पुरस्कारों का वितरण विशिष्ट अतिथियों द्वारा किया जायेगा।
उन्होंने यह भी बताया कि नवगछिया में पुष्प प्रदर्शनी का लायंस क्लब द्वारा पहला प्रयास किया जा रहा है। जिससे यहां के लोगों में भी फूलों और उद्यान तथा बागवानी के लिए प्रेरित हो सकें। इसके लिए विस्तृत जानकारी लायंस क्लब के अध्यक्ष शिव कुमार पंसारी से 9334128451 पर भी संपर्क किया जा सकता है।