ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया के जहान्वी चौक पर एसएसपी आशीष भारती ने किया टीओपी का उद्घाटन

नव-बिहार समाचार, भागलपुर। नवगछिया भागलपुर के बीच गंगा नदी पर बने विक्रमशिला सेतु के उत्तरी छोर पर स्थित जहान्वी चौक पर नवगछिया के प्रभारी एसपी सह भागलपुर के एसएसपी आशीष भारती ने फीता काटकर जहान्वी चौक टीओपी का उद्घाटन किया। मौके पर एसडीपीओ नवगछिया प्रवेन्द्र भारती सहित भागलपुर और नवगछिया के कई पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद थे।
मौके पर एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि अब ओवरटेक के कारण लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। इस टीओपी में जयनाथ राय सहित तीन पदाधिकारी, तीन जिला बल के सिपाही और 15 होम गार्ड के सिपाही तैनात किए गए हैं। यातायात व्यवस्था के संधारण के लिए दो बाइक भी उपलब्ध करायी गयी है।