ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बालभारती में भी मनाया गया पांचवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

राजेश कानोड़िया, नवगछिया।

पांचवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नवगछिया स्थित बाल भारती स्कूल (पोस्ट ऑफिस रोड) में योग शिविर का आयोजन किया गया। जहां बाल भारती स्कूल के अध्यक्ष पवन कुमार सर्राफ, उपाध्यक्ष अजय कुमार रुगँटा, सचिव जगदीश प्रसाद मांवडिया, उप सचिव अभय प्रकाश मुनका, शिव कुमार पंसारी, कोषाध्यक्ष अशोक गोपालका  व राजकुमार मांवडिया द्वारा सामूहिक रुप से दीप प्रज्वलित कर योग दिवस का शुभारंभ किया गया। वहीं इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए बाल भारती के प्राचार्य श्री मुरारी लाल पंसारी  ने भी योग की काफी प्रसंसा की। इस क्रार्यक्रम में योग साधना परिवार के सभी सदस्यगणो  ने भी  योगाभ्यास किया तथा स्कूल के छात्रों ने भी योगाभ्यास के दौरान योगआसन का मनमोहक प्रदर्शन किया। जिसमें कक्षा 10 की पायल प्रिया ने आसनो का जोरदार प्रदर्शन किया और सभी गणमान्य लोगों ने योग दिवस का भरपूर आनंद लिया।

इस पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पतंजलि योग शिक्षक संजय मावंडिया द्वारा सभी को योग का प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर समाजसेवी सह स्कूल के अध्यक्ष पवन कुमार सर्राफ, उपाध्यक्ष अजय कुमार रूगँटा द्वारा कहा गया कि योग करने से ही हम लोग निरोग रह सकते हैं। इसे अपनी दैनिक दिनचर्या  में उतारना चाहिए। इस क्रार्यक्रम में मीडिया प्रभारी अशोक केडिया सहित कई प्रमुख एवं समाजसेवियों ने भी भाग लिया।