ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

शहीद सेनाओं के सम्मान के लिए करें इस बार मतदान : चौबे

नवगछिया (भागलपुर)/संवाददाता।

इस बार का चुनाव देश के सम्मान का चुनाव है। आतंकवाद बनाम राष्ट्रभक्ति का चुनाव है, वंशवाद बनाम राष्ट्रवाद का चुनाव है, देश की एकता और अखंडता के लिए चुनाव है। देश से आतंकवाद को समाप्त कर शांति को बहाल करना है। इस बार का मतदान देश के शहीद सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि के रूप में होना चाहिए। जहां कांग्रेस और अन्य पार्टी के नेता सेना के अच्छे कार्यों का सबूत मांगते हैं।

उपरोक्त बातें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी चौबे ने भागलपुर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत भ्रमरपुर की एक सभा से भागलपुर जाने के दौरान बुधवार की रात नवगछिया में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने बताया कि स्टार प्रचारक होने के नाते दो दिन के प्रवास में आए हैं।  इस दौरान बेगूसराय में भी प्रचार किया। अब भागलपुर में प्रधानमंत्री जी का कार्यक्रम है। इसके बाद भी कई   कार्यक्रम में शामिल होना है।

उन्होंने यह भी कहा कि इस बार के चुनाव में अच्छी सफलता मिलेगी। कल देश में 91 जगहों पर पहले चरण का चुनाव है। जिसमें से 80 प्रतिशत सीट पर हमें सफलता मिलेगी। बिहार में तो 40 सीट पर सभी में जीत हासिल होगी। भागलपुर क्षेत्र में इस बार मतदाताओं ने तीर चलाने का और लालटेन बुझाने का संकल्प लिया है।

इस दौरान भाजपा के नवगछिया जिला अध्यक्ष विनोद मंडल, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष प्रवीण भगत,  भाजपा के पूर्व महामंत्री मनोज पाण्डेय, मुक्तिनाथ सिंह, सरोज मेहता इत्यादि काफी लोग मौजूद थे।