ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

पच्चीस हजार का इनामी अपराधी नवगछिया में हुआ गिरफ्तार

नव-बिहार न्यूज एजेंसी, नवगछिया (भागलपुर)। कोसी दियारा का आतंक पच्चीस हजार के इनामी अपराधी औलियाबाद झंडापुर निवासी अनिल यादव को एक कट्टा एवं चार गोली  के साथ  एसटीएफ एवं नवगछिया पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर किया बीती रात नवगछिया के राजेन्द्र कालोनी से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता पायी है। जो राजेन्द्र काॅलोनी में छिप कर अपना इलाज कराने को रह रहा था।

उपरोक्त जानकारी देते हुए नवगछिया एसपी निधि रानी ने बताया कि यह अपराधी एक संगठित गिरोह का संचालन कर रहा था। जिसका मुख्य पेशा हत्या करना और रंगदारी वसूलना था। हत्या जैसे कई घटनाओं को अंजाम भी दे चुका था। जो हमेशा हथियार से लैस ही रहता था।जिसने नवगछिया जिला के दियारा क्षेत्र में अपना दबदबा कायम कर रखा था। इसके लगातार फरार रहने की स्थिति में पुलिस मुख्यालय द्वारा इसके ऊपर पच्चीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इस अपराधी की गिरफ्तारी नवगछिया पुलिस जिला की एक बड़ी उपलब्धि है।