ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

भारत की सबसे सशक्त प्रधानमंत्री थीं श्रीमती गांधी

नवगछिया। गोशाला रोड स्थित स्थानीय कांग्रेस कैंप कार्यलय में इंदिरा गांधी की तस्वीर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भागलपुर के जिला उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद सिंह निषाद ने की। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी भारत की सबसे सशक्त प्रधानमंत्री थीं। भारत से गरीबी हटाने, 14 बैंकों का राष्ट्रीयकरण, बंगलादेश की आजादी, पोखरण में परमाणु विस्फोट आदि श्रीमती गांधी की महान उपलब्धि है।

इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद सिंह, शोभनन्द झा, निशीथ प्रसाद सिंह, वाल्मीकि कुंवर, अयोध्या प्रसाद यादव, राजीव चौधरी, विन्देश्वरी प्रसाद सिंह, रामविलास पासवान, रेणु देवी, अब्बास अंसारी, रमेश मवंडिया, राघवेंद्र प्रसाद सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।